फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में शराब तस्करी रोकने को उत्तराखंड और बिजनौर के अफसरों ने किया मंथन

विज्ञापन
बिजनौर में बरकतपुर चीनी मिल के गेस्ट हाउस बैठक करते यूपी और उत्तराखंड के अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
शराब तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी
विज्ञापन

बिजनौर। विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में शराब तस्करी की आशंकाएं बढ़ जाती हैं, जिसे लेकर उत्तराखंड और बिजनौर के अफसरों ने समन्वय बैठक की, जिसमें बॉर्डर पर कड़ी चौकसी और शराब की तस्करी रोकने पर मंथन किया गया। एक राय बनी कि दोनों प्रदेशों की संयुक्त टीम 24 घंटे लगातार चेकिंग करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को बरकतपुर चीनी मिल के गेस्ट हाउस में बिजनौर जिला अधिकारी उमेश मिश्रा और एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह की मौजूदगी में उत्तराखंड के पुलिस और आबकारी अफसरों के साथ बैठक हुई, जिसमें बॉर्डर के इस पार और उस पार के क्षेत्रों में अवैध शराब बनाने वाले और तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पर चर्चा की गई। तय हुआ कि बॉर्डर पर संयुक्त रूप से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी। बॉर्डर के आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी आपस में साझा की जाएगी। सीमावर्ती क्षेत्र में शराब माफियाओं पर कड़ी निगरानी की जाएगी। शराब के अलावा भी अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराए जाने। साथ ही शराब की दुकानों की नियमित चेकिंग कराये जाने तथा साइनवोर्ड व रेट लिस्ट तथा बोतलों पर लगे बार कोड को चैक करने के लिए कहा गया। बैठक में एसपी देहात राम अर्ज, एएसपी पूर्वी ओमकार सिंह समेत बॉर्डर से सटे सभी सर्किल के सीओ, आबकारी अधिकारी और निरीक्षक समेत उत्तराखंड के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें