फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कण्व ऋषि वन विकसित करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसे में उद्योग विभाग नई पहल कर रहा है। रावली के निकट कण्व ऋषि वन विकसित करने की तैयारी है। वन क्षेत्र विकसित करने के लिए उद्योग विभाग शासन को जल्द प्रस्ताव भेजेगा। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में धीरे-धीरे पर्यटक बढ़ने लगे हैं। अमानगढ़ में बाघ, हाथी का दीदार करने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में दूसरे नए पर्यटन स्थल विकसित करने की कार्य योजना चल रही है। उद्योग विभाग कण्व ऋषि आश्रम के पास गंगा, मालन नदी के किनारे रावली के पास 60 बीघा जमीन पर कण्व ऋषि वन विकसित किया जाएगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अभी वर्तमान में कण्व ऋषि आश्रम का सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

आश्रम को दोबारा भव्य रूप देने के लिए कार्य प्रगति पर है। जल्द ही लोग आश्रम का दीदार कर सकेंगे। आश्रम के अलावा वन क्षेत्र का भी लोग आनंद ले सकें। इसी वजह से वन क्षेत्र विकसित करने की तैयारी है। यहां अलग-अलग पौधे लगाए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो जल्द ही इसका प्रस्ताव तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें