फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रदेशीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता की तैयारी तेज, बनाए गए निर्णायक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद मंडल के सात ऑफिशियल में बिजनौर के दो शामिल
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। माध्यमिक विद्यालयों की 67 वीं प्रदेशीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने प्रतियोगिता के आफिसियल अर्थात निर्णायक फाइनल कर दिए हैं। ऑफिशियल राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। मुरादाबाद मंडल के सात ऑफिशियल में जिले से दो शामिल है।





प्रदेशीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता तीन से छह अक्तूबर तक होगी। बिजनौर प्रतियोगिता का आयोजक हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 720 खिलाड़ियों और 75 कोच की सूची है। टीमों के साथ करीब 200 सहयोगी रहेंगे। इस प्रकार कुल 1000 से अधिक खिलाड़ियों का तीन दिन संगम रहेगा। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए विभिन्न प्रकार की 12 समिति गठित की है।
विज्ञापन






व्यवस्था प्रभारी और जीआईसी बिजनौर में खेल प्रशिक्षक प्रभात कुमार के अनुसार शासन ने प्रतियोगिता के लिए 14 ऑफिशियल नियुक्त किए हैं। इनमें मुरादाबाद मंडल के सात ऑफिशियल, वाराणसी तथा मेरठ मंडल से एक एक ऑफिशियल है। इनके अतिरिक्त रेलवे, उत्तर प्रदेश पुलिस, डाक विभाग तथा इस्पात प्लांट भिलाई के ऑफिशियल शामिल है।
विज्ञापन







ये हैं ऑफिशियल

करण सिंह बिजनौर, चंद्रमणि मुढ़ाखेड़ा अमरोहा, देवेंद्र नाथ गोस्वामी वाराणसी, सुनील कुमार गौतम बुद्धनगर, विश्वेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस, हिमांशु चांग रेलवे, जसवंत चांग रेलवे, सत्येंद्र सिंह मुरादाबाद, प्रीति मुरादाबाद, सर्वेश सिंह मुरादाबाद, मोहित चौधरी अमरोहा, राकेश कुमार डाक विभाग मुरादाबाद, विशाल बिजनौर, उपेंद्र सिंह भिलाई ऑफिशियल नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें