फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार से जोड़ने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को रोजगार से जोड़ने की तैयारी शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिले में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इस साल ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे तथा इस साल परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के पंजीकरण सेवायोजन कार्यालय में किए जाएंगे। इसके बाद विद्यार्थियों को विभाग की ओर से सरकारी व निजी क्षेत्र में निकले वाली रिक्तियों की जानकारी मिलेगी।
युवाओं को रोजगार देना बड़ा मुद्दा बना हुआ है। जिला सेवायोजन विभाग में युवाओं के पहले से पंजीकरण होते रहे हैं। कई विभागों में नौकरी के लिए सेवायोजन विभाग में पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है। अब युवा घर बैठे भी विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण कराने वाले युवाओं को देश भर में निजी व सरकारी क्षेत्र में निकलने वाली रिक्तियों की जानकारी मोबाइल पर एसएमएस के जरिये भेजी जाती है। पिछले काफी समय से विभाग में पंजीकरण कराने वाले युवाओं की संख्या घटती जा रही है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना केंद्र व प्रदेश सरकार के लिए बड़ा मुद्दा बना हुआ है। युवाओं को कई बार रिक्तियों की या तो जानकारी नहीं मिल पाती है या फिर देर से मिलती है। ऐसे में रोजगार पाने का एक मौका उनके हाथ से निकल जाता है। इसे देखते हुए शासन ने विद्यार्थियों का पंजीकरण कॉलेज से ही कराने का निर्णय लिया है। कॉलेज में ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन के अंतिम साल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के पंजीकरण किए जाएंगे। इसके अलावा जिले में इस साल जिन विद्यार्थियों ने ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की है उनके भी पंजीकरण किए जाएंगे।
विज्ञापन

साल बेरोजगार
2012 37,684
2013 94,975
2014 97,470
2015 97,752
2016 41,296
2017 24,500
2018 23579
नोट: उक्त आंकड़े सेवायोजन विभाग से लिए गए हैं और सभी आंकड़े दिसंबर तक के हैं।
130 कॉलेज चिह्नित
शासनादेश के बाद सेवायोजन विभाग में कॉलेज को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 130 कॉलेज चिह्नित भी किए जा चुके हैं। इनमें सेवायोजन विभाग के कर्मचारी जाकर विद्यार्थियों को पंजीकरण के बारे में बताएंगे।
यह है नियम
प्राइवेट कंपनी कैंपस प्लेसमेंट करने के लिए सेवायोजन विभाग से संपर्क करती हैं। जिन युवाओं का सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होता है उन्हीं को कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा मिलता है। एक रजिस्ट्रेशन तीन साल दो महीने तक मान्य होता है।
विज्ञापन

पहले लगता था मेला
2012 में सपा सरकार ने सेवायोजन विभाग में पंजीकृत युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की थी। तब सेवायोजन विभाग में पंजीकरण कराने के लिए बेरोजगारों की भीड़ उमड़ गई थी। सुबह पांच बजे से ही विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने वालों की लाइन लग गई थी।
चलाएंगे अभियान
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज सिंह के अनुसार युवाओं को पंजीकरण से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कॉलेज में संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें