फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गंगा बैराज से विदुरकुटी तक मिनी क्रूज चलाने की तैयारी, डॉल्फिन सफारी भी बनेगी आकर्षण

Wed, 29 Mar 2023 01:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

बिजनौर में पर्यटन को लेकर लगातार चल रहे प्रयासों में एक अध्याय और जुड़ने जा रहा है। बिजनौर गंगा बैराज को पर्यटकों के लिए विकसित करने की दिशा में प्रयास चल रहा है। यहां मिनी क्रूज चलाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
गंगा बैराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि सबकुछ ठीक रहा तो बिजनौर बैराज गंगा घाट से विदुरकुटी तक का सफर पर्यटक जल्द ही मिनी क्रूज से करेंगे। वाराणसी की तर्ज पर यहां पर भी मिनी क्रूज चलाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। प्रशासन ने पीली डैम पर जलक्रीड़ा कराने वाली टीम से इसका सर्वे कराने के लिए कहा है। इसके अलावा बैराज पर घाट पर हाट, पक्षी विहार, डॉल्फिन सफारी भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। बिजनौर पर्यटन के क्षेत्र में नए आयाम हासिल करेगा।

विज्ञापन


बिजनौर में पर्यटन को लेकर लगातार चल रहे प्रयासों में एक अध्याय और जुड़ने जा रहा है। अभी तक बिजनौर बैराज पर छोटी नाव से ही पर्यटक डॉल्फिन देखने जाते हैं। आने वाले समय में बिजनौर बैराज से पर्यटकों को विदुरकुटी तक का सफर मिनी क्रूज से करने का मौका भी मिलेगा।

इसके लिए जलस्तर और तकनीकी सर्वे के लिए पीली डैम पर जलक्रीड़ा शुरू कराने वाली टीम को ही जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह टीम एक बार यहां का सर्वे कर चुकी है और जल्द ही दूसरा सर्वे भी करेगी। नमामि गंगे की टीम के साथ मिलकर यह काम कराया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: 10 हजार बीघा से ज्यादा जमीन पर उत्तराखंड का कब्जा, हाईकोर्ट के आदेश पर हुई पैमाइश, अफसरों में तनातनी

विज्ञापन

गंगा घाट पर बनेगा हाट
बिजनौर गंगा बैराज पर इसके अलावा कई और भी आकर्षक चीजें उपलब्ध कराई जाएगी। यहां घाट पर हाट बनाने की तैयारी भी चल रही है। इसके लिए नमामि गंगे की टीम के साथ मिलकर इस पर काम चल रहा है। यहां पर बनने वाली दुकानों पर जिले की प्रसिद्ध चीजें उपब्ध होंगी। इसका मकसद बाहर से आने लोगों को काष्ठ कला, ब्रश उद्योग, जैविक उत्पाद आदि से परिचित कराने के साथ-साथ यहां के लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा।

प्रवासी पक्षी, डॉल्फिन और घड़ियाल मुख्य आकर्षण
बैराज पुल से आगे फोर लेन के लिए नया पुल बनने जा रहा है। इसके बाद बैराज पर यातायात लगभग बंद ही हो जाएगा। इससे यहां पर पर्यटक पैदल घूमकर जहां प्रवासी पक्षियों को निहार सकेंगे। मिनी क्रूज, बनाना राइडिंग के जरिए डॉल्फिन, घड़ियाल की दीदार भी कर सकेंगे। यह पर्यटकों को अपनी ओर लुभाएंगे।
 
सर्वे चल रहा है, बेहतर हैं संभावनांए : डीएम
डीएम उमेश मिश्रा का कहना है कि पीली बांध पर जलक्रीड़ा की तैयारी तेजी से चल रही है। गंगा पर भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इसके लिए सर्वे होगा। यदि सबकुछ ठीक रहता है तो मिनी क्रूज और इको टूरिज्म शुरू कराया जाएगा। घाट पर हाट भी बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें