फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खाद्य पदार्थ अधोमानक आने पर वाद दायर करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाकर नमूने एकत्र किए थे। जांच में 18 खाद्य पदार्थों के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। नमूने अधोमानक और असुरक्षित आने पर एडीएम प्रशासन के यहां वाद दायर करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि चांदपुर के मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी शाहनवाज के यहां से लिया गया बर्फी का नमूना अधोमानक, नगीना के मोहल्ला जती निवासी कादिर का मैदा, नजीबाबाद के गांव रानीपुर निवासी जयप्रकाश का सोयाबीन रिफाइंड ऑयल, नूरपुर के इस्लामनगर निवासी साजिद हुसैन का दही, बिजनौर के काजीपाड़ा निवासी अजय सैनी का पनीर, कोतवाली देहात के मौजमपुर हरवंश निवासी धर्मपाल सिंह का अरहर की दाल का नमूना जांच में अधोमानक निकला।
इसके अलावा बिजनौर की आवास विकास कॉलोनी निवासी विशाल चौधरी की भैंस का दूध, मंडावर के गांव शहबाजपुर निवासी सलीम का मावा, राजा का ताजपुर निवासी नजमू शाकिब का गेहूं का आटा, नजीबाबाद के वाहिद नगर निवासी विमल विज का गाय का दूध, किरतपुर के गांव नजीबपुर शादाब निवासी इब्राहिम का मिश्रित दूध, मंडावर के गांव कमालपुर निवासी अरविंद का भैंस का दूध भी अधोमानक आया।
विज्ञापन

वहीं अफजलगढ़ के गांव नबाबपुरा निवासी पप्पू का मावा, हल्दौर के गांव सल्लाहपुर निवासी मोहम्मद बिलाल का मैदा, सहबाजपुर निवासी गजेंद्र कुमार का मिश्रित दूध का नमूना अधोमानक, धामपुर के गांव अलावलपुर निवासी नीरज का पेस्ट्री, किरतपुर के मोहल्ला कामकरान निवासी इस्तेखार अहमद का रंगीन खिलौने का नमूना असुरक्षित मिला। अभिहीत अधिकारी नादिर अली ने बताया कि सभी को मार्च माह में नोटिस दिया गया। अब कोर्ट में वाद दायर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें