फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चांदपुर में गुलदार रेस्क्यू सेंटर बनाने की तैयारी, जमीन की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रजनीश त्यागी
विज्ञापन

बिजनौर। वन विभाग को अब गुलदार पकड़ने के बाद उन्हें बाहर नहीं भेजना पड़ेगा। सबकुछ ठीक रहा तो चांदपुर में शीघ्र ही गुलदार रेस्क्यू सेंटर तैयार कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन और वन विभाग ने संयुक्त रूप से करीब 100 एकड़ जमीन को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। इसके बाद शासन को प्रस्ताव भेजकर इसके लिए अनुमति मांगी जाएगी।
जिले में लगातार गुलदार के हमले बढ़ रहे हैं, वहीं इनकी संख्या भी बेकाबू होती जा रही है। हर माह जिले में गुलदार पकड़े जा रहे हैं, लेकिन इन्हें पकड़ने के बाद चिड़ियाघर तक ले जाना और बड़ी समस्या रहती है। इसे देखते हुए अब प्रशासन और वन विभाग ने जिले में ही गुलदार रेस्क्यू सेंटर बनाने की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसे चांदपुर में बनाए जाने की संभावना तलाशी जा रही है। इस क्षेत्र में वन विभाग और ग्राम समाज की करीब 100 एकड़ जमीन को चिह्नित किया जा चुका है। इसी जमीन पर रेस्क्यू सेंटर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें