फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाथों पर लगवाई अपने सजना के नाम की मेहंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। करवा चौथ को लेकर शनिवार को बाजार गुलजार रहे। महिलाओं ने सामान की जमकर खरीदारी की। वहीं दुकानों पर महिलाओं ने हाथों पर अपने सजना के नाम की मेहंदी भी लगवाई।

करवा चौथ का पर्व महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। महिलाएं आज दिनभर व्रत रखकर चंद्रमा को देखने के बाद व्रत खोलेंगी। इसको लेकर कई दिनों सेे बाजारों में तैयारी चल रही है। एक सप्ताह पहले से महिलाएं करवा चौथ की खरीदारी करने बाजार पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


शनिवार को भी दुकानों के बाहर महिलाएं मेहंदी लगवाती हुई नजर आई। साथ ही उन्होंने आभूषण, कपड़ों, श्रृंगार, पूजन के सामान की खरीदारी की। साड़ी, मंगलसूत्र, पायल, बिछुओं की अधिक खरीदारी हुई। सुबह से लेकर देर शाम तक सदर बाजार, सिविल लाइन में ग्राहकों की काफी भीड़ नजर आई। सामान की खूब बिक्री होने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए नजर आए।
वहीं पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं काफी उत्साहित नजर आईं। दुकानों पर तो पूरी दिन मेहंदी लगवाने वालों की भीड़ लगी रही। मगर, कुछ महिलाओं ने अपने घरों पर ब्यूटी पार्लर कर्मचारी को बुलाकर मेहंदी लगवाई। ब्यूटी पार्लरों पर भी कई दिनों पहले से बुकिंग चल रही थी।
विज्ञापन


महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए आज करवाचौथ का व्रत रखेंगी। इसके चलते युवक भी अपनी पत्नी को देने के लिए उपहार की खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने फोन, मंगलसूत्र, साड़ी सहित अन्य उपहार की खरीदारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें