फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में विलय की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में विलय की तैयारी
विज्ञापन

बिजनौर। जिला अस्पताल अब मेडिकल कॉलेज में विलय होगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के 35 चिकित्सकों की संख्या शासन को भेज दी है। जिला अस्पताल के 21 चिकित्सक और महिला अस्पताल के 14 चिकित्सकों के नाम शामिल है।
जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। निर्माण कार्य के साथ-साथ कागजी कामों को भी साथ-साथ पूरा किया जा रहा है। करीब डेढ़ महीने पहले शासन जिला अस्पताल की चल-अचन संपत्ति की जानकारी मांगी थी, जिसके चलते अब जिला अस्पताल के अधिकारियों ने चिकित्सकों का डाटा शासन को भेज दिया है। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या 35 है, जिनमें 19 नियमित चिकित्सक हैं, जबकि 15 चिकित्सक संविदा वाले हैं। वहीं एक चिकित्सक का पुनर्नियोजन पर रखे गए हैं। इसके साथ ही एक चिकित्साधिकारी यूपीसेक पर रखे गए हैं। मेडिकल कॉलेज के लिए 35 चिकित्सकों की संख्या कम हैं, जिसके चलते जल्द ही जिले को सभी जरूरी चिकित्सक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी शासन को भेजा चिकित्सकों का डाटा : सीएमएस
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि शासन की ओर से अभी चिकित्सकों का डाटा मांगा गया था, जिसके चलते शासन को चिकित्सकों का डाटा भेज दिया गया है। इसके साथ ही चल-अचल संपत्ति का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। जल्द ही उसे भी भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें