फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अस्पताल में गर्भवती की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
मृतक गुलशन का फाइल फोटो स्रोत परिजन
विज्ञापन
- डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। अस्पताल में जांच कराने आई महिला गुलशन (30) की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व अस्पताल स्टाफ से पूरे मामले की जानकारी ली।
शेरकोट के मोहल्ला कायस्थान निवासी ढाई माह की गर्भवती गुलशन जहां पत्नी फरमान का धामपुर में नगीना मार्ग स्थित सरल अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को गुलशन अपनी देवरानी के साथ अस्पताल में जांच कराने के लिए पहुंची थी। परिजनों का आरोप है कि घर से गुलशन सही स्थिति में आई थी। अस्पताल पहुंचने पर स्टाफ ने उसे एक इंजेक्शन लगाया। जिसके बाद गुलशन की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। आरोप है कि गर्भवती की मौत के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर करने की बात कही।
विज्ञापन

परिजनों ने चिकित्सक व अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। उधर, अस्पताल के डाक्टर डॉ. लोकेंद्र सिंह का कहना है कि एक सप्ताह पहले महिला को कुछ जांच कराने की सलाह दी गई थी। लेकिन, उन्होंने वह जांच नहीं कराई। बुधवार को जब महिला अस्पताल आई तो उनका ब्लड प्रेशर काफी कम था। महिला बुखार से ग्रसित थी। गर्भवती को कोई इंजेक्शन नहीं लगाया गया था।
विज्ञापन

उन्हें केवल टेस्टिंग डोज दी गई थी। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे का कहना है कि पुलिस मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करने का प्रयास कर रही है। लेकिन मृतक महिला के परिजन पीएम कराने से इंकार कर रहे हैं। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें