फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली की खुशियां देंगे प्रेमधाम के विकलांग

Thu, 22 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। शरीर, बुद्धि और मन से भले ही कमजोर हैं, लेकिन विकलांग बच्चों के हौसले बुलंद हैं। प्रेमधाम आश्रम के विकलांग बच्चे दीपावली की खुशियों में अपनी दमदार भागेदारी के साथ समाज के लिए आकर्षक दीये बनाने और उनमें रंग भरने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


प्रेमधाम आश्रम के विकलांगों के हाथों से सजे हुए दीपक इस वर्ष दीपावली में चार चांद लगाएंगे। फादर शिबू थॉमस, फादर बेनी तकेकरा, फादर वैजू, राजीव शर्मा, अलका, अमजिद जोसफ के निर्देशन में प्रेमधाम आश्रम  के विकलांग दीयों में आकर्षक रंग भरने में जुटे हैं।

जल्द ही प्रेमधाम आश्रम में विकलांगों के बनाए दीयों की प्रदर्शनी के साथ दीये समाज तक पहुंचेंगे। स्कूली बच्चों में भी विकलांगों के हाथों से सजे दीये आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
विज्ञापन


स्वावलंबी बनने की दिशा में विकलांगों के हौसले बुलंद हैं। बिट्टू, कैलाश, फिरदोस, विकास, बलजीत सहित आश्रम के कई विकलांग ऐसे हैं, जो दीयों में आकर्षक रंग भरने, उनकी पैकिंग करने में व्यस्त हैं। इन बच्चों का कहना है कि उनके बनाए दीये लोग खरीदेंगे, तो उनसे होने वाली आमदनी से हमारा आश्रम और हम खुशहाल दीपावली की खुशियों में चार चांद लगा सकेंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें