फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेड के दौरान पीआरडी जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परेड के दौरान पीआरडी जवान की मौत
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पीआरडी जवानों की परेड में अचानक एक जवान चक्कर खाकर गिर गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नहटौर के एसएनएसएम इंटर कॉलेज में ब्लॉक आंकू क्षेत्र के पीआरडी जवानों की सुबह दस बजे परेड शुरू हुई थी। पीआरडी जवानों की यह पहली मासिक परेड थी। पंचायत चुनाव के मद्देनजर यह परेड कराई जा रही थी। पीआरडी के वीओ प्रमोद कुमार परेड करा रहे थे। बताया जाता है कि परेड शुरू होते ही गांव आंकू निवासी पोखर सिंह (55) चक्कर खाकर गिर गया। उसके साथी उसे उठाकर सीएचसी में ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह का कहना है कि पीआरडी के जवान की हार्ट अटैक से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें