रोगों की मुक्ति को माता से प्रार्थना
बिजनौर, धामपुर। शीतला माता मंदिर पर महिलाओं ने बच्चों को साथ लेकर बीमारियों से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर पर भंडारे का आयोजन भी किया। माता को चने की दाल का भोग लगाया। पुजारी शिवम गोस्वामी, रिंकू, संजू, नीरज, सविता देवी, सोनिया रानी, पूनम आदि रही। मान्यता है कि जो सच्चे मन से कामना करता है। मां उसके दुखों का निवारण करती है।