फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा नानक शाही श्री सिंह सभा के नेतृत्व में हुआ समागम

विज्ञापन
नजीबाबाद के गांव हरचंदपुर में नगर-कीर्तन में हैरतअंगेज करतब दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
कीर्तन समागम से हुआ प्रकाशोत्सव का समापन
विज्ञापन

नजीबाबाद। गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाशोत्सव का समापन कीर्तन समागम के साथ हुआ। लुधियाना और अमृतसर से आए रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा नानक शाही श्री सिंह सभा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार रात ज्ञानी सुखदेव सिंह ने गुरुबाणी के कथा सार से संगत को निहाल करते हुए गुरुनानक देव जी के सर्वधर्म सम्भाव संदेशों को व्यवहार में लाने की सलाह दी। लुधियाना से आए रागी जत्था के हिम्मत सिंह और हजूरी जत्था के भाई कुलदीप सिंह ने शबद-गुरुबाणी के माध्यम से गुरुनानक देव जी का संदेश दिया। सरदार जसवीर सिंह के संचालन में आयोजित कीर्तन समागम में प्रधान सरदार बलवीर सिंह, सचिव जितेंद्र कक्कड़, उप प्रधान अमरजीत सिंह, प्रद्युम्न सिंह, गुरमीत सिंह धवन, नरेंद्र सिंह, कुलवीर कौर सहित अनेक सिख श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें