फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर - होली मिलन में प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Sun, 12 Mar 2023 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर के गांव कोड़ीपुरा में प्रतिभाओं को सम्मानित करते पदाधिकारी
विज्ञापन
फोटो दो
विज्ञापन

धामपुर। गांव कोड़ीपुरा में भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की प्रतिभाओं को प्रशस्तिपत्र, भगवान दक्ष प्रजापति का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। गांव के बरातघर में संपन्न हुए कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव संदीप सिंघानिया ने कहा कि समाज में कार्यक्रम किसी न किसी त्योहारों व आयोजनों को लेकर होते रहने चाहिए। अध्यक्षता उत्तराखंड बीपीएचचो के प्रदेश अध्यक्ष सतीश आर्य ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लोकेश कुमार ने किया। पुष्पेंद्र बालियान, ओमप्रकाश, पंकज दक्ष, नीरज प्रजापति, आरके आर्य, केडी सिंह, गजेंद्र सिंह, सुनील, हुकुम सिंह प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें