फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पति को पीटा, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
बिजनौर के गांव घासीवाला बंगाली कालोनी के बाहर प्रधानपति को पीटते लोग। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
प्रधान के पति को पीटा, जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

बेगावाला। क्षेत्र के गांव घासीवाला बंगाली कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार को ग्राम प्रधान के पति को कुछ लोगों ने पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के गांव घासीवाला बंगाली कॉलोनी में ग्राम पंचायत इटावा से प्रधान रेनू राय हैं। परंतु पंचायत का सारा काम उनके पति सपन राय ही देखते हैं। सोमवार को उन्होंने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शनिवार को गांव के बाहर एक चकरोड का कार्य करा रहे थे। उनके साथ उनके भाई कृष्ण पद भी थे। इसी बीच पुरानी रंजिश में गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे के साथ पहुंचे और चकरोड निर्माण कार्य को रोकने लगे। जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने न सिर्फ दुर्व्यवहार किया बल्कि पीटना शुरू कर दिया। वह नीचे गिर गए, उसके बाद भी आरोपी उन्हें पीटते रहे। उनके भाई को भी पीटा। इतने में ही गांव के कुछ लोग आ गए और उन्हें बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस संबंध में प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष सोमदेव ने साथ देने का ऐलान किया है। सपन राय ने बताया कि उन पर जानलेवा हमला करने वालों में घासीवाला निवासी सुफल वैध, ज्योति वैध और उद्यम सिंह नगर के राजू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें