फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर प्रभातफेरी निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुद्वारा संत सभा से शुरू हुई प्रभात फेरी मुख्य मार्गों से होते हुए मोहल्ला सैयदवाड़ा स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंची। श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया।


कीर्तन के बाद प्रभात फेरी गुरुद्वारा संत सभा पहुंचकर जाकर सम्पन्न हुई। मनोज टंडन निशान साहिब लेकर चल रहे थे। उनके पीछे पंच प्यारे भाई करनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, परमजोत सिंह, मनप्रीत सिंह व सतवीर सिंह चल रहे थे। गुरुघर के ज्ञानी किशन सिंह, तारा सिंह और रविंदर सिंह कीर्तन एवं गुरबाणी उच्चारण करते चल रहे थे। बड़े मंदिर पर पंजाबी युवा संगठन के सदस्यों शिवा मिगलानी, मोंटू बांगा, अनमोल टंडन,रोहित मल्होत्रा, प्रभुदयाल ने प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने सभी परिवारों को सम्मानित किया। प्रभात फेरी में ज्ञानी कृष्णपाल सिंह, तारा सिंह, मनमीत सिंह, जगप्रीत सिंह, राजकुमार सेठी, अवनीत कौर, रविंदर कौर, जगमीत मल्होत्रा, हरमीत मल्होत्रा, नरेंद्र मल्होत्रा, दीपक मल्होत्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज बिश्रोई, पूर्व विधायक सतीश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें