फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजली लाइनों में फाल्ट से सात घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Tue, 20 Jun 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर/शेरकोट। नहटौर ओवर ब्रिज के पास रविवार रात नौ बजे जर्जर विद्युत लाइनों में फाल्ट होने से नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जेई राहुल मौर्य ने बताया कि टाउन-2 में लाइनों में कई जगह फाल्ट आने से बिजली ठप हो गई थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब चार बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी। उधर, शेरकोट में भी हो रही अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान रहे। सोमवार को दिन भर नगर में विद्युत आपूर्ति ठप रही। बाबू सिंह, पुखराज सिंह, गुफरान, नरेश कुमार, प्रीतम सिंह, मोहम्मद केफ, दिलशाद अहमद, रियाज अहमद, गोपाल आदि ने व्यवस्था में सुधार की मांग की है। जेई हर्ष कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन में फाल्ट हुआ था। जिसे दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें