धामपुर। लोनिवि कार्यालय परिसर में हाइटेंशन लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे इलाके में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। जेई राहुल मौर्य ने बताया कि शुक्रवार को लोनिवि कार्यालय में खड़े पेड़ का एक हिस्सा एचटी लाइन पर गिर गया। बारिश व रात का समय होने के कारण रात को मरम्मत कार्य नहीं हो पाया। इसके चलते ग्राम जैतरा में वाल्मीकि बस्ती, सरभंग कॉलोनी और जनता इंटर कॉलेज के आसपास इलाके में रात भर आपूर्ति ठप रही। शनिवार को मरम्मत कार्य कराकर आपूर्ति को सुचारु कराया गया।