फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद भी नहीं बहाल हुई विद्युत आपूर्ति हलदौर

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हुई विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

हल्दौर। रविवार को आई आंधी से टूटे बिजली के खंभे 24 घंटे बाद भी सही नहीं हो पाए हैं। 50 गांवों में विद्युत आपूर्ति सोमवार शाम तक शुरू नहीं हो पाई। रविवार को तेज आंधी से गांव खासपुरा में यूकेलिप्टस का पेड़ गांव निवासी लोकेंद्र सिंह के मकान पर गिर जाने उसके लिंटर और मकान में दरार आ गई। बिजली के खंभों पर पेड़ गिर जाने से हल्दौर बिजलीघर के गांव नवादा तुल्ला, बिसाठ, तकीपुरा, फड़ियापुर, कुम्हारपुरा, खतापुर, गांव पैजनियां बिजलीघर के खासपुरा, पैजनियां, पावटी, तहारपुर मदद इमाम, पोटा गांवड़ी, मलपुरा समेत करीब 50 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत निगम के जेई रामेश्वर सिंह का कहना है कि तेज आंधी आने से करीब 41 खंभे टूटकर गिर गए। इससे करीब छह लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। लाइनमैनों से लाइन की रोस्टिंग कराकर देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें