फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम कानून में हुआ बदलाव अनुचित: सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। नगीना लोक सभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीशचंद्र ने भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार को पत्र लिखा है। बताया कि कोरोना प्रकोप से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन लागू है, जिसकी वजह से व्यापारी, मजदूर सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। हाल में ही सरकार द्वारा देश में औद्योगिक निवेश के लिए श्रम कानून में बदलाव करना उद्योगपतियों के लिए तो सरल है, लेकिन कुछ ऐसे बदलाव कर दिए हैं जिससे श्रमिकों का शोषण बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आठ घंटे के बजाय 12 घंटे काम लेने की व्यवस्था उचित नहीं है। श्रमिक कानून को तीन साल के लिए स्थगित करने से उद्योगपतियों की तानाशाही चलने लगेगी। वर्तमान में बेरोजगारी और भुखमरी से तड़प रहे करोड़ों श्रमिकों व कामगारों के खिलाफ सरकार की ओर से लाया गया यह कानून अति दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। श्रमिकों के लिए सरल कानून की व्यवस्था की जाए, जिससे उनका शोषण न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें