फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर जंक्शन कॉलोनी के पास जल्द बनेगा बिजलीघर

विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्युत निगम ने प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा
विज्ञापन

धामपुर। विद्युत उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग से निजात दिलाने, विद्युत आपूर्ति को बेहतर ढंग से सुचारू करने के उद्देश्य से मुरादाबाद मार्ग पर धामपुर जंक्शन के पास बिजलीघर का जल्द निर्माण होगा। विद्युत निगम की ओर से प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है।
अधीक्षण अभियंता उदय प्रताप ने बताया कि अब तक धामपुर नगर को एक ही बिजलीघर 33-11 केवीए से बिजली आपूर्ति हो रही है। लेकिन बढ़ते उपभोक्ताओं को देखते हुए बिजलीघर पर अधिक लोड होने के कारण विद्युत आपूर्ति करने में दिक्कत आ रही है। इस परेशानी से निपटने के लिए निगम की ओर से जल्द ही धामपुर में मुरादाबाद रोड पर धामपुर जंक्शन कॉलोनी के निकट 10 एमवीए की क्षमता का बिजली घर बनेगा।
विज्ञापन

प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा जा चुका है। सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। जैसे ही सरकार से मंजूरी होगी। निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


सर्किल के डिवीजनों पर कंट्रोल कक्ष स्थापित, फोन नंबर जारी

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विद्युत निगम की ओर से धामपुर सर्किल के चारों डिवीजन धामपुर प्रथम, धामपुर द्वितीय, नगीना और नजीबाबाद में कंट्रोल कक्ष बनाए गए हैं। फोन नंबर भी जारी कर दिए गए है। विद्युत वितरण खंड धामपुर प्रथम के कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 91933 00837, धामपुर द्वितीय में 91933 00946 नजीबाबाद का 91 933 00768 और सर्किल का कंट्रोल नंबर 9193300800 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें