फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घर में बिजली गुल, कार में एसी चलाकर सो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। नगर व क्षेत्र में बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में बिजली नहीं आने से लोग लोग जेनरेटर आदि चलाकर या छतों पर सोने को मजबूर हैं। यहां तक कि लोगों के जेनरेटर तक फेल हो गए तो कुछ लोग अपनी कारों के एसी चला कर रात काटने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

नगरवासी मनोज नरेंद्र, पम्मी वर्मा, प्रमोद बजाज, त्रिलोचन सिंह, हनीफ खान, शकील अहमद, गुड्डू इरफान अहमद आदि का कहना है कि क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोगों का गर्मी में रहना दूभर हो रहा है। शुक्रवार की रात दस बजे से सुबह 10 बजे तक 12 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। मच्छरों व गर्मी के कारण हाल-बेहाल रहा। बिजली नहीं आने से लोगों के पंखे व कूलर धरे के धरे रह गए। वहीं लोड अधिक होने के कारण लगातार ट्रिपिंग की भी समस्या बहुत बढ़ गई है। घंटे भर में 30 से 40 बार ट्रिपिंग होना आम बात है।
नगर तथा क्षेत्रवासियों ने विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों से बिना ट्रिपिंग व कटौती के कम से कम 20 घंटे विद्युत आपूर्ति कराने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ ऋषिकांत ने शीघ्र समस्या का समाधान कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें