फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी की अवैध रूप से चल रही बिजली काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइनमैन का चालान काटने पर पुलिस चौकी की बिजली काटी
विज्ञापन

हल्दौर। आए दिन हल्दौर बिजलीघर के लाइनमैनों का चौधरी चरणसिंह पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों द्वारा बाइकों का चालान काटे जाने से लाइनमैन आग बबूला हो गए। आक्रोशित लाइनमैनों ने चौकी की अवैध रूप से चल रही बिजली को काट दिया। जिससे चौकी की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई और सभी कार्य बंद हो गए।
बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन बिट्टू, रामकुवंर, आनंद कुमार, शिवम, पंकज, शुभम कुमार, अंकित कुमार का कहना है कि जब लाइनमैन अपनी ड्यूटी पर अपने गांव से बिजलीघर आते है और क्षेत्र के गांव में विद्युत फाल्ट आदि ठीक करने बाइक से आते जाते हैं, तो बालकिशनपुर चौराहे पर स्थित चौधरी चरण सिंह पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी आए दिन लाइनमैनों को रोक लेते हैं और उनका चालान काट देते है। जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी जब ग्राम खेड़ा निवासी लाइनमैन बिट्टू हल्दौर बिजलीघर आ रहा था, तो चौकी के सामने पुलिसकर्मियों ने उसकी बाइक का चालान काट दिया। जिससे बिजलीघर पर तैनात उक्त लाइनमैनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने मामले से निगम के एसडीओ व जेई को अवगत कराते हुए चौकी पर अवैध रूप से चल रही बिजली को मौके पर जाकर काट दिया। लाइनमैनों का कहना है कि सीसीएस चौकी पर अवैध रूप कटिया डालकर बिजली चल रही थी। चौकी की बिजली कट जाने से कार्य ठप हो गया है। जेई गौतम कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उक्त चौकी प्रभारी दरोगा शिव कुमार का कहना है कि जांच कराई जा रही है। वहीं यह मामला क्षेत्र मेें चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें