फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में उपद्रवियों के पोस्टर जारी

विज्ञापन
नहटौर में उपद्रवियों के पुलिस ने जारी किए पोस्टर। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नगर में उपद्रवियों के पोस्टर जारी
विज्ञापन

नहटौर(बिजनौर)। नहटौर में 20 दिसंबर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बवाल करने वाले उपद्रवियों के पुलिस ने पोस्टर जारी कर उन्हें शहर में लगवा दिया गया है। नगर में पुलिस और उपद्रवियों के बीच हुए पथराव व गोलीबारी में दो युवक अनस व सुलेमान की मौत हो गई थी। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जबकि दर्जनों पुलिसकर्मी व पुलिस मित्र भी घायल हो गए थे। उपद्रवियों ने कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कमरों को भी पत्थरों से तोड़ डाला था।
विज्ञापन

पुलिस ने सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों को सीसीटीवी फुटेज व वीडियो क्लिप के आधार पर चिह्नित कर उनके पोस्टर जारी किए हैं। जिन्हें कई स्थानों पर लगवा दिया गया है। वहीं, नहटौर में लखनऊ से आई फोरेंसिक टीम थाने, नगर पालिका, ऐजेंसी चौराहा, नेजो सराय, ईदगाह चौराहा, मुख्य बाजार आदि स्थानों पर पहुंची। टीम ने हिंसक घटनाओं के बीच जली पुलिस जीप, मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहनों व मृतक युवकों के जमीन पर पड़े खून की जांच की और उनके नमूने लिए। फोरेंसिक टीम ने नमूने लेने के साथ उक्त स्थानों की वीडियोग्राफी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें