फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले के डाकघरों में नहीं मिल रहे दस रुपये वाले पोस्टल ऑर्डर, मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 09 Jan 2024 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद के कई डाकघरों में दस रुपये वाले पोस्टल आर्डर नहीं मिल रहे हैं। महीनों से बनी इस समस्या को लेकर शिकायत की गई। इस संबंध में संबंधित मंत्रालय ने डाक अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

नजीबाबाद के आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने संचार मंत्रालय को भेजी एक शिकायत में कहा कि जनपद के कई डाक घरों में 10 रुपये के पोस्टल आर्डर ना होने से जनमानस को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ साथ बेरोजगार युवाओं के साथ साथ आरटीआई में जानकारी प्राप्त करने वालों के सामने भी काफी परेशानी आ रही है। डाकघरो में पोस्टल आर्डर की समस्या लगभग 1 वर्ष से ज्यादा समय से बनी हुई है इस संबंध में पूर्व में भी कई बार डाक विभाग को अवगत कराया गया परंतु कोई ध्यान इस ओर नहीं दिया जा रहा और आमजन को परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है। मनोज शर्मा ने 10 रुपये के पोस्टल आर्डर की सप्लाई जल्द से जल्द सुचारू रूप से किये जाने की मांग को है ताकि आमजन को राहत मिल सके। उधर इस संबंध में संबंधित मंत्रालय ने जनपद के डाक अधीक्षक बिजनौर आरके वर्मा से स्पष्टीकरण मांगा है।

जिले के डाकघर में 10 रुपये के पोस्टल आर्डर की समस्या अभी बनी हुई है। हमारी तरफ से उच्च अधिकारियों को पोस्टल आर्डर की मांग भेज दी गई है। पोस्टल आर्डर आते ही सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। - आरके वर्मा, अधीक्षक, प्रधान डाकघर, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें