कोतवाली देहात। ग्राम इस्लामपुर बेगा स्थित प्राथमिक विद्यालय की दीवार भारी बारिश के कारण गिर गई। दीवार गिरने से विद्यालय के निकट स्थित तालाब का पानी विद्यालय प्रांगण में भर गया। अध्यापक और बच्चे तालाब के पानी से निकलकर विद्यालय में आने को विवश हैं। प्रधानाध्यापक रोशन लाल ने बताया कि तालाब के गंदे पानी से बीमारी फैलने का भी अंदेशा है। तालाब का पानी लगातार विद्यालय में घुस रहा है। ग्रामीणों ने विद्यालय की चारदीवारी बनवाने की मांग की है।