फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने पुलिस बल के साथ नगर में चलाया पॉलीथिन अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। एसडीएम धामपुर धीरेंद्र सिंह ने पालिकाकर्मियों और पुलिस बल के साथ नगर में अभियान चलाते हुए चार लोगों से पॉलिथीन बरामद की और सात हजार रुपये का जुर्माना वसूला। अधिकारियों ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का समर्थन करने की अपील की।
विज्ञापन

एसडीएम ने पालिकाकर्मियों के साथ प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर मुख्य बाजार, स्टेट बैंक स्थित दुकानदारों के यहां छापामारी की। चार दुकानदारों से तीन किग्रा 50 ग्राम पॉलिथीन बरामद हुई है। इन चारों से लगभग सात हजार रुपये का जुर्माना डाला। चेतावनी दी की यदि भविष्य में पॉलिथीन का इस्तेमाल किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम ने सभी दुकानदारों से कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रधानमंत्री जी के 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का समर्थन करने की अपील की। कोई बाजार व गली मोहल्ले में स्थित दुकानदार अपनी दुकान नहीं खोलेगा। इस मोके पर थाना अध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अवर अभियंता सिविल नेपाल सिंह, अवर अभियंता जल कल हेमंत सिंह, ताहिर हुसैन, शाहिद हुसैन, फईम अहमद, मोईनुद्दीन भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें