नजीबाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट झाड़ियां और गंदगी।
- फोटो : NAZIBABAD
स्वास्थ्य केंद्र के निकट गंदगी फैलने से वातावरण दूषित
बिजनौर, नजीबाबाद। स्वास्थ्य केंद्र के निकट खाली जमीन में झाड़ियां और गंदगी फैलने से वातावरण दूषित हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगरपालिका परिषद से क्षेत्र में सफाई अभियान चलाने की मांग की है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद के निकट नगरपालिका परिषद की भूमि है। विवादित भूमि को नगरपालिका ने कुछ समय पूर्व कब्जा मुक्त कराया था। काफी दिनों से झाड़ियां उगने और क्षेत्रवासियों द्वारा कूड़ा डालने से क्षेत्र का वातावरण दूषित है। क्षेत्रवासियों मो.फहीम, अकबर कुरैशी, अनिल कुमार का कहना है कि नगरपालिका परिषद से झाड़ियां कटवाने और सफाई कराने की मांग की है। नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन सबिया निशात ने बताया कि समय-समय पर भूमि की सफाई कराई जाती है। हाल ही में कुछ झाड़ियां उग आईं हैं जिन्हें साफ कराने के लिए सफाई कर्मचारियों को कहा गया है।