फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख पदों के लिए पांच ब्लाक में आज पड़ेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख पदों के लिए पांच ब्लाक में मतदान आज
विज्ञापन

बिजनौर। ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में कोतवाली ब्लाक से दावेदार पंकज अग्रवाल की पत्नी राखी अग्रवाल ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके साथ ही छह ब्लाक में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित होने तय हो गए हैं। अब पांच ब्लाक में दस प्रत्याशियों के लिए 10 जुलाई को मतदान होगा।
ब्लाक प्रमुख चुनाव में नौ जुलाई नाम वापसी का दिन था। आठ जुलाई को नामांकन के बाद से ही दावेदारों की नाम वापसी को लिए सक्रियता बढ़ गई थी। दस जुलाई शाम तीन बजे तक नाम वापसी थी। छह ब्लाक में दो-दो दावेदार थे। कोतवाली ब्लाक के दावेदार पंकज अग्रवाल की पत्नी राखी अग्रवाल ने शुक्रवार शाम के नामांकन वापस ले लिया। वहां भाजपा की दावेदार तृप्ति राजपूत के अकेले होने से निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।
विज्ञापन

अब किरतपुर, जलीलपुर, अफजलगढ, धामपुर व नजीबाबाद ब्लाक में चुनाव है। मतदान 10 जुलाई को है। इन ब्लाकों में दो दो दावेदार होने से सीधी टक्कर है। दावेदारों ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। प्रशासन पांचों ब्लाक में मतदान व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क है।
पांच ब्लाक में 637 मतदाता डालेंगे वोट
ब्लाक प्रमुख के चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्थात बीडीसी वोट डालते हैं। पांचों ब्लाक में 637 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। सबसे अधिक 176 वोटर नजीबाबाद ब्लाक में हैं। जलीलपुर ब्लाक में 130 मतदाता, धामपुर ब्लाक में 124 मतदाता, अफजलगढ ब्लाक में 119 मतदाता तथा किरतपुर ब्लाक में सबसे कम 88 मतदाता बीडीसी है ।
विज्ञापन

ब्लाकों में स्टेटिक व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात
प्रशासन पांचों ब्लाक में चुनाव कराने के लिए पूरी तरह सतर्क है। चुनाव संबंधी व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली गई हैं। हर ब्लाक में स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगे हैं। मतदान 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक है। वोट संबंधित ब्लाक में पड़ेंगे। बताया गया कि पोलिंग पार्टी समय से मतदान केंद्रों अर्थात संबंधित ब्लाक में पहुंच जाएंगी। मतदान समाप्त होने के समय शाम तीन बजे के बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें