फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: होर्डिंग लगाकर नेताओं ने ठोकी विधानसभा टिकट की दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं ने बिसात बिछानी शुरुआत कर दी है। इसकी झलक शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे में नजर आई जब नेताओं ने शहर में होर्डिंग लगाकर विधानसभा टिकट की दावेदारी ठोकी। भाजपा के कई स्थानीय नेताओं ने शहर और जनसभा स्थल के आसपास बड़े-बड़े स्वागत होर्डिंग लगवाए। इन होर्डिंगों के जरिये नेताओं ने न केवल मुख्यमंत्री का स्वागत किया, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी राजनीतिक सक्रियता का भी प्रदर्शन किया। राजनीतिक गलियारों में इन होर्डिंगों को विधानसभा टिकट की दावेदारी के रूप में देखा गया। शहर में स्वागत होर्डिंग पर अपने नाम के साथ बिजनौर विधानसभा भी लिखा। सदर विधायक सुचि चौधरी, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, रणजीत चौधरी, डॉ. मंजू चौधरी सहित अन्य नेताओं के होर्डिंग नजर आए। इन्हें ही बिजनौर विधानसभा टिकट के लिए दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें