बिजनौर। पश्चिम बंगाल और असम में पार्टी की शानदार जीत पर भाजपाइयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिन्होंने जीत का जश्न मनाया और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
सोमवार को पश्चिमी बंगाल में चुनावी नतीजों के सामने आने पर जिला पंचायत के कैंप कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद राठी, अवनीश प्रधान, रिंकू कुमार, सुरपाल सिंह, अनुज चौधरी, विजयदीप उर्फ बबलू, भानु प्रताप ने जश्न मनाया। उधर नगर पालिका चौक पर पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, पालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह, भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह, डॉ तेजपाल वर्मा, संगीता अग्रवाल, डॉ नवनीत गर्ग, सुभाष वाल्मीकि, विनय राणा जोगिंदर वालिया, धीर सिंह, माया पाल, रचना पाल, सत्यवीर त्यागी, विकास अग्रवाल, अनिल विश्नोई, जितेंद्र राजपूत, दीपक गर्ग ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
-
धामपुर। शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए भाजपाइयों ने आतिशबाजी की और ढोल की थाप पर नृत्य कर खुशियां मनाई। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी, जिला सहकारी बैंक के मंडल डायरेक्टर राणा प्रियंकर सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, महेंद्र धनोरिया, मंडलाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, नागेश्वर दयाल, अनिल शर्मा, पुरषोत्तम अग्रवाल, भूपेंद्र सैनी, पूर्व विधायक इंद्रदेव सिंह, राघव शरण गोयल, जितेंद्र गोयल आदि रहे।
स्योहारा। भाजपा नेता अरुण कुमार वर्मा के प्रतिष्ठान पर असम और पांडिचेरी में पार्टी की जीत की खुशी में मिठाई वितरित की। जीत के इस जश्न में अमित कुमार वर्मा, अनिल कुशवाहा, मनोज भटनागर, विनीत देवरा, मंडल अध्यक्ष नीरज राणा, पंडित शरनजीत जोशी, चिंटू वर्मा, आलोक अग्रवाल, शोभित वर्मा, पारस वर्मा आदि मौजूद रहे।
नूरपुर। भाजपाईयों ने शिव मंदिर चौक पर आतिशबाजी कर विजय उत्सव मनाया। मंडल अध्यक्ष निशांत कर्णवाल, पुष्पेंद्र शेखाबत, वीरप्रकाश भुइयार, सुधीर चौहान, प्रदीप राणा, अंकित जोशी, धर्मेंद्र जोशी, राजीव जोशी, प्रेमपाल रवि आदि मौजूद रहे।
चांदपुर। शिवमूर्ति पर पूर्व विधायक कमलेश सैनी, अशोक कुमार नेताजी, सुधीर अग्रवाल, अवनीश त्यागी, राजेंद्र त्यागी, पंडित उमा शंकर झां, सुरेंद्र खन्ना, संदीप कौशिक, अशोक शर्मा, अंकुर बंसल, अमित गुप्ता, सौरभ राणा ने जीत का जश्न मनाया। वहीं बाजार बजरिया में विवेक कर्णवाल, पुखराज सैनी, निर्मल पाण्डेय, सतीश शर्मा, प्रशांत जोशी, जगदीश गिरि आदि मौजूद रहे।