फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर से पिलाई जाएगी पोलियो खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर से पिलाई जाएगी पोलियो खुराक
विज्ञापन

बिजनौर। पल्स पोलियो महाअभियान का पहला चरण जिले में सितंबर से फिर शुरू होने जा रहा है।
कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के चलते स्वास्थ्य विभाग से संचालित तमाम योजनाओं को ठप कर दिया गया था। अब लॉकडाउन हटने के बाद प्रमुख सचिव के आदेश के बाद एक बार पुन: हर योजनाओं को शुरू कर दिया गया है। पल्स पोलियो अभियान का पहला चरण सितंबर से शुरू करने का निर्देश मिलते ही स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे 20 सितंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान के दौरान अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें