पुलिसकर्मी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया
बिजनौर। नजीबाबाद तहसील के थाना मंडावली के गांव नारायपुर रतन निवासी मोहम्मद याकूब की पत्नी फात्मा ने एसपी से की शिकायत में कहा कि उसका पुत्र वाहिद और गांव की ही एक युवती आपस में प्रेम करते हैं और निकाह करना चाहते हैं। लेकिन युवती का जीजा उनकी शादी के खिलाफ है। युवती के जीजा ने उसके पुत्र पर युवती से दुष्कर्म करने का झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। इसके चलते पुलिस उसके बेटे को गिरफ्तार करथाने ले गई। उसका पुत्र 25 सितंबर से जेल में बंद है। महिला ने बताया कि आठ अक्टूबर को वह अपने पुत्र से मिलने थाने गई थी। आरोप है कि दरोगा ने मुकदमा निपटाने के नाम पर उससे 25 हजार रुपये ऐंठ लिए। लेकिन पैसे लेने के बाद भी उसके पुत्र का चालान कर जेल भेज दिया। महिला ने एसपी से उसके रुपये लौटाने तथा मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने कराने की मांग की है।