फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जुमे पर सतर्क रहेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भले ही जिले में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई लेकिन अभी पुलिस कोताही बरतने के मूड में नहीं है। मस्जिदों के आसपास और संवेदनशील स्थानों पर अगले 7 दिनों तक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी जस की तस बनी रहेगी। ड्यूटी में कोई बदलाव शनिवार को भी नहीं किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को जिले भर के सभी मस्जिदों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बनी रही। पुलिस ने संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर भी नजर बनाए रखी। हालांकि शनिवार को नमाज के लिए मस्जिदों में उतनी भीड़ नहीं रही, जितनी की जुमे की नमाज अदा करने के लिए लोग जुटे थे। पुलिस अफसरों की मानें तो अगले जुमे की नमाज होने तक पुलिस ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा जिस जगह जुमे के दिन ड्यूटी लगी थी, उतनी ही संख्या में पुलिसकर्मी निर्धारित जगह पर तैनात रहेंगे । बता दें कि खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर भीड़ के जमा होकर विरोध जताने की आशंका अभी बनी हुई है।
खंगाली जा रही शरारती तत्वों की कुंडली
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज कर भड़काऊ बयानबाजी करने वाले लोगों की पुलिस कुंडली खंगालने में लगी हुई है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर निगरानी के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हैं जोकि व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर संदिग्ध लोगों के मैसेज पढ़ रही है। इसके अलावा कुछ संगठनों के पदाधिकारियों की गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर है।
विज्ञापन

भड़काऊ पोस्ट पहुंचाएगी जेल
शुक्रवार के दिन बाजार बंद करने की अपील करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले मैसेज को लेकर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार होने वाले लोगों में एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष और एसडीपीआई के जिला अध्यक्ष तथा जिला सचिव भी शामिल है। इस मामले में अगर पुलिस के हाथ कोई भड़काऊ पोस्ट लगी तो आरोपी को सीधे जेल भेज दिया जाएगा। अभी और भी लोगों के गिरफ्तार किए जाने की शंका बनी हुई है।
एक सप्ताह तक पुलिस ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। जुमे की नमाज के लिए जिस तरह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मस्जिदों के आसपास और संवेदनशील स्थानों पर लगी थी, उसी तरह ड्यूटी बरकरार रहेगी। फिलहाल सतर्कता में कोई ढील नहीं दी जानी है।
विज्ञापन

-डॉ धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें