फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घर के बाहर खड़ी गाड़ियों की हवा निकाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
-कार और बाइक चोरी की बढ़ती वारदात से परेशान पुलिस ने ढूंढा तरीका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पुलिस को चोरी की वारदातों पर रोकथाम का कोई तरीका नहीं सूझा तो अजब गजब उपाय ही ढूंढ लिया। जी हां, अगर आपकी गाड़ी घर के बाहर खड़ी मिली तो उसकी हवा निकाल दी जाएगी। एक चिकित्सक के साथ भी ऐसा ही हुआ।

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के विदुर कुटी रोड निवासी डा. अनुज भारद्वाज के घर के बाहर गाड़ी खड़ी थी। सुबह उठकर उन्होंने देखा तो गाड़ी के दोनों टायरों की हवा गायब थी। सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो मालूम हुआ कि यह शरारत किसी और ने नहीं, बल्कि पुलिस ने ही की है। सीसीटीवी में बाकायदा दो पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग गाड़ी से उतकर उनकी कार की तरफ बढ़ते दिखाई दिए। जिन्होंने कार के दोनों टायरों की हवा निकाल दी। टायरों की हवा निकालने की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने गाड़ी के टायरों की हवा निकाल दी, इससे उन्हें काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि सड़क पर खड़ी गाड़ी के बारे में यह मालूम नहीं था कि यह किसकी है। लावारिस हालत में खड़ी गाड़ी की हवा निकाल दी। हालांकि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें