फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चोर का मचा शोर, लालच में पुत्रवधू ने ही उड़ा दिए नकदी और गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच में खुला मामला
विज्ञापन

पुत्रवधू का नाम सामने परिजनों ने कार्रवाई से मना कर दिया

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना (बिजनौर)। मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा में एक घर की अलमारी से शुक्रवार की रात 1.60 लाख रुपये और करीब ढाई लाख रुपये के सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए। पुलिस ने जांच की तो चोरी में घर की पुत्रवधू का ही हाथ सामने आया। पुलिस ने चोरी हुई नकदी और जेवरात बरामद कर लिए। परिजनों ने कार्रवाई से मना कर दिया।
मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके पुत्र के कमरे में रखी अलमारी से कोई शुक्रवार की रात में एक लाख 60 हज़ार रुपये की नकदी और करीब ढाई लाख रुपये के सोने के जेवरात चोर कर ले गया। यह नकदी और जेवर उसने बेटी के विवाह के लिए रखे हुए थे। शनिवार को पुलिस ने मौके पर जांच की तो चोरी में उसकी पुत्रवधू का हाथ सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ की तो पुत्रवधू ने बताया कि उसके मन में लालच आ गया था। उसने रात्रि में एक पोटली बनाकर घर के पीछे एक खेत में नकदी और जेवरात छिपा दिए। पुलिस ने बताई गई जगह से चोरी हुआ सभी सामान बरामद कर लिया। सीओ भरत कुमार सोनकार का कहना है कि पीड़ित ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आगे कोई कार्रवाई न करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें