फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुलिस ने मिट्टी लदा डंपर पहुंचाया भट्ठे पर, दूसरा खाली भेजा थाने में

विज्ञापन
मंडावली के राहतपुर खुर्द में शव पहुंचने पर गमगीन महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नजीबाबाद/नांगलसोती। जिस डंपर में कार की टक्कर लगी और चार लोगों की जान चली गई है, उसमें मिट्टी भरी थी। मगर सोमवार की सुबह नांगलसोती थाने पहुंचा डंपर खाली था।
घटनास्थल से मिट्टी भरे डंपर को जेसीबी से खिंचवाते हुए वीडियो वायरल होने पर एसपी ने जांच बैठा दी। जांच बैठी तो शाम ढलने तक असल डंपर थाने पहुंच गया। जिस पर थाना प्रभारी और एक सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

नांगल के गांव अभिपुरा के निकट डंपर और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत के बाद पुलिस ने घटना खाली डंपर से होना दर्शाया। सोमवार को एक वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अभिषेक झा ने जांच टीम गठित की। वीडियो में मिट्टी से ऊपर तक भरा डंपर जेसीबी धकेलकर ले जाती दिख रही है। डंपर के आगे नांगल पुलिस की गाड़ी है।
एसपी अभिषेक झा ने मामला संज्ञान में आते ही एएसपी सिटी डॉ.केजी सिंह और सीओ नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में जांच टीम गठित की। पुलिस द्वारा नांगल थाने पर खड़े खाली डंपर की टीम ने जांच की तो कार टकराने के कोई निशान और कोई संकेत नहीं मिले।
जांच टीम ने नांगल क्षेत्र के एक भट्ठे से घटना को अंजाम देने वाला डंपर बरामद कर लिया। डंपर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त मिला। जांच टीम सोमवार की शाम भट्ठे से डंपर को लेकर थाने पहुंची।
विज्ञापन

चर्चा है कि नांगल पुलिस ने मिट्टी से भरे क्षेत्र में काफी समय से दौड़ रहे डंपरों में से एक घटना होने के बाद खाली डंपर से घटना होना दर्शाने के लिए डंपर को बदल दिया। मामले की जांच में डंपर बदलवाने में लिप्त पाए जाने पर एसपी ने थाना प्रभारी नागल और एक सिपाही को निलंबित कर दिया है।

मंडावली के राहतपुर खुर्द में शव पहुंचने पर गमगीन महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें