फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन का पालन कराने को पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन का पालन कराने को पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
विज्ञापन

मंडावर। रमजान के दौरान लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला।
थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही के नेतृत्व में थाने से फ्लैग मार्च की शुरूआत की। फ्लैग मार्च मुख्य बाजार व कस्बे के कई मोहल्लों से होकर गुजरा। प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने कहा कि रमजान में भी लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाएगा लेकिन किसी को कोई परेशानी भी नहीं होने दी जाएगी। सब्जी, फल आदि जरूरत का सामान घरों में ही जा रहा है। कहा कि नमाज पढ़ने में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। कहीं पर भी भीड़ नहीं होने दी जाएगी। फ्लैग मार्च थाने में ही जाकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें