फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नगर में पैदल मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नगर में पैदल मार्च निकाला
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रविवार को पुलिस ने नगर में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए पैदल मार्च किया। कोतवाल अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा देश में सीएए को लागू किए एक साल हो गया है। पिछले साल कुछ लोगों ने इसके विरोध में धरना प्रदर्शन किया था और कई स्थानों पर उपद्रव किया था। समाज में शांति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए नगर के सभी प्रमुख और संवेदनशील मार्गों पर पुलिस ने पैदल मार्च किया। जिसमें कोतवाली धामपुर का समस्त स्टाफ और पीएसी के जवान मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पूरी तरह शांति रही। चिह्नित लोगों पर निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें