नजीबाबाद में सीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस कर्मी।
- फोटो : NAZIBABAD
सतर्क रहा प्रशासन, पुलिस ने किया पैदल मार्च
नजीबाबाद/जलालाबाद। नागरिक संशोधन कानून के विरोध में जनपद में हुए विरोध प्रदर्शन को एक वर्ष पूरा होने पर पुलिस ने कड़ी चौकसी बरती। सीओ के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन से नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने पैदल मार्च निकाला गया। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने नजीबाबाद नगर क्षेत्र, नगर पंचायत जलालाबाद और नगर पंचायत साहनपुर क्षेत्र में गश्त की। प्रशासन की ओर से जलालाबाद क्षेत्र में नांगलसोती के थाना प्रभारी संजय पांचाल, चौकी प्रभारी बलराम यादव, सुनीराम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जलालाबाद में सीएए के विरोध में प्रदर्शन और पथराव हुआ था। सुरक्षा की दृष्टि से जलालाबाद में तैनात पुलिस बल को पूर्व चेयरमैन याकूब राईन, चेयरपर्सन पति लियाकत अंसारी, चौधरी महबूब कुरैशी उपस्थित रहे।