फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गजरौला पाईंमार में पुलिस तैनात

Tue, 08 Oct 2024 03:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद के गांव गजरौला पाईंमार में विवादित स्थल।(स्रोत-संवाद)
विज्ञापन
बिजनौर, नजीबाबाद। विवादित जमीन पर अखाड़ा उस्ताद की मूर्ति स्थापना प्रकरण में प्रशासन ने दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद किया है। उधर, गांव में पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया।
विज्ञापन


तहसील के गांव गजरौला पाईंमार में विहिप परिषद सामाजिक समरसता के मेरठ प्रांत प्रमुख ऋषिपाल सिंह, नरेश, राकेश, अर्जुन, योगेश आदि ने सात अक्तूबर को मथुरा उस्ताद की मूर्ति स्थापना और बाउंड्री वॉल आदि बनाने का कार्यक्रम निर्धारित किया था।

गजरौला पाईंमार निवासी फारूख ने वर्ष 1992 में उनके द्वारा खरीदी गई जमीन बैनामा शुदा होने और उनके द्वारा स्वेच्छा से कुछ भूमि छोड़े जाने की बात कहते हुए प्रशासन से मूर्ति स्थापना रोके जाने की मांग की थी।
विज्ञापन


उधर, विहिप के ऋषिपाल सिंह और ग्रामीणों ने बैनामे को फर्जी बताते हुए जमीन अखाड़े की होने का तर्क दिया। एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह, सीओ देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी संजय कुमार तोमर ने विवादित जमीन पर यथावत स्थिति रखने का फैसला लेते हुए विवादित स्थल व गांव में पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें