फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: संभल के धार्मिक स्थल के मसले पर जिले में अलर्ट रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। संभल में एक धार्मिक स्थल का सर्वे किया जा रहा है। इस मसले को लेकर आस पास के जिलों में भी पुलिस सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में मस्जिदों के आस पास पुलिस बल तैनात रहा। शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा हुई।
शुक्रवार को दोपहर की नमाज के वक्त सीओ सिटी संग्राम सिंह और प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप जामा मस्जिद के आस पास तैनात रहे। इसके साथ जिले में अन्य मस्जिदों के पास भी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। उधर, खुफिया इकाई ने भी लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेई ने बताया कि जिलेभर में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई है। थाना प्रभारियों को लगातार क्षेत्र में नजर बनाएं रखने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर बनाए रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें