फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने देने पहुंचे टिकैत को थाने ले गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
धरने देने पहुंचे टिकैत को थाने ले गई पुलिस
विज्ञापन

बिजनौर। एसपी कार्यालय में धरना देने आए राष्ट्रीय जनहित सुधार समिति के संरक्षक रवेंद्र त्यागी उर्फ कालू टिकैत को रोकने के लिए भारी पुलिस तैनात रही। पुलिस कालू टिकैत को थाने ले गई। वहां से ज्ञापन लेकर उन्हें घर भेज दिया गया। कालू टिकैत ने थानों में दर्ज होने वाले मुकदमों की जल्दी सुनवाई के लिए एसपी कार्यालय पर 100 घंटे का धरना देने का एलान किया था। मंगलवार को सुबह से ही कलक्ट्रेट में भारी पुलिस तैनात थी। पुलिस कालू टिकैत को धरना देने से रोकना चाहती थी। पुलिस कालू टिकैत को कलक्ट्रेट में ढूंढती रही। करीब 12 बजे कालू टिकैत हाथ में तख्ती लेकर रोडवेज की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस उन्हें गाड़ी में लेकर एसपी कार्यालय ले गई। वहां से उन्हें ज्ञापन लेकर घर भेज दिया गया। शहर कोतवाल राजेश सोलंकी ने बताया कि कालू टिकैत का ज्ञापन ले लिया गया है। जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें