फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छापा मारकर सुपारी पकड़ी, सील

विज्ञापन
धामपुर में होलसेलर की दुकान के बाहर छानबीन करते सीओ महावीर सिंह राजावत और कोतवाल रंजन कुमार शर्म - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
पुलिस ने छापा मारकर सुपारी पकड़ी, सील
विज्ञापन

धामपुर। सीओ महावीर सिंह राजावत ने पुलिस बल के साथ गुटखा, पान मसाला और रजनीगंधा की होल सेल की दुकान पर छापा मार कार्रवाई की। होल सैलर पर आरोप है कि वह लॉकडाउन में पाबंदी के बाद भी इन उत्पादों को निर्धारित कीमत से कई गुना रेट पर बेच रहा था। फूड निरीक्षक 115 ग्राम वजन की सुपारियों के 75 पैकेटों को सील कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

सीओ महावीर सिंह राजावत ने बताया कि नगर के कुछ होल सैलर पर आरोप है कि वह लॉकडाउन में पाबंदी के बावजूद भी फुटकर विक्रेताओं और आम लोगों को निर्धारित कीमत से कई गुना रेट पर माल बेच रहे हैं। पुलिस की ओर से सोमवार को पंजाबी मार्केट में संबंधित गुटखा, पान मसाला और रजनीगंधा उत्पाद के होल सैलर की दुकान पर छापा मारा गया। पुलिस ने इस दौरान बिजनौर से धामपुर क्षेत्र के फूड निरीक्षक मोहित सिंह को बुलाया। फूड निरीक्षक ने बताया कि संबंधित विक्रेता की दुकान पर स्टाक नहीं मिला। उन्होंने पुलिस के साथ उसके गोदाम और घर को जमकर खंगाला। पर माल नहीं मिला। फिर उन्होंने पुलिस की निगरानी में 115 ग्राम के वजन के 75 पैकेटों को सील कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने जिले के अन्य होल सैलर को हिदायत दी है कि गैर कानूनी तरीके से सरकार के आदेशों का उल्लंघन कर उत्पादों का बिक्री करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें