फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट घोटाले के दूसरे आरोपी की पकड़ को पुलिस दे रही दबिश, एक आरोपी भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इस्माईलपुर में प्राचार्य के फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से निकाली गई लाखों रुपये की रकम के मामले में दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जबकि एक आरोपी को पकड़कर पुलिस ने चालान कर दिया है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इस्माईलपुर में मार्च 2020 से 11 अप्रैल 2022 तक प्राचार्य के हस्ताक्षर से 66 चेक व चार बाउचर के माध्यम से डायट खाते से करीब 60.20 लाख रुपये की रकम निकाले जाने का दो साल तक किसी को भी पता नहीं लगा। डायट के अधिकारी से लेकर बैंक के कर्मचारी तक बेखबर रहे। एक बाबू का स्थानांतरण अमरोहा हो जाने के बाद पवन कुमार के चार्ज लेने पर मामले का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि डायट के खाते में प्राचार्य का नंबर ही दर्ज नहीं था। जिसके चलते पैसा निकलने का मैसेज नहीं आया। डायट के अधिकारियों और बैंक कर्मचारियों ने भी कंफर्म करना भी जरूरी नहीं समझा।
मामले में डायट प्राचार्य बिजेंद्र कुमार ने राहुल कुमार व वत्सल भंडारी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को घोटाला मामले में आरोपी डायट के बाबू वत्सल भंडारी को पुलिस ने पकड़कर चालान कर दिया है। एसएसआई श्रीपाल के मुताबिक दूसरे आरोपी की पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। अभी दूसरा आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें