फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आगजनी-फायरिंग में उत्तराखंड के काशीपुर तक पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

- एक आरोपी के काशीपुर में होने की सूचना पर पुलिस ने डाला डेरा
- पुलिस के रडार पर आया बरामद किए गए लाइसेंसी रिवॉल्वर का लाइसेंसधारक
- मिक्सिंग प्लांट से बरामद की गई स्कॉर्पियों के पहले मालिक तक पहुंची पुलिस की पड़ताल
-धामपुर विधायक की भूमिका को लेकर भी साक्ष्य जुटा रही पुलिस



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सड़क निर्माण करने वाली कंपनी के मिक्सर प्लांट में आगजनी और फायरिंग कांड में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश का सिलसिला जारी है। बिजनौर से लेकर उत्तराखंड के काशीपुर तक दबिश दी जा रही है। दरअसल, एक आरोपी की लोकेशन काशीपुर में ट्रेस की गई थी, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और डेरा डाल लिया है। इस कांड में नामजद किए गए धामपुर विधायक अशोक राणा और उनके बेटे प्रियंकर राणा की भूमिका को लेकर पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
फिल्मी अंदाज में अंजाम दिए गए आगजनी कांड में तीन आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि करीब दस अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आ चुके हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की शाम शिवालाकलां पुलिस और एसओजी की टीम ने उत्तराखंड के काशीपुर में दबिश दी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ पाया। बताया जा रहा है कि एक आरोपी की लोकेशन काशीपुर में मिल रही थी। इसके अलावा जिले में अन्य स्थानों पर भी दबिश दी गई। साथ ही पुलिस कॉल डिटेल और लोकेशन पर भी काम कर रही है।
विज्ञापन


रिवॉल्वर के लाइसेंसधारक की हुई शिनाख्त
कांड के बाद शुरुआत में पकड़े गए दो आरोपियों से दो लाइसेंसी रिवॉल्वर और दो पंप एक्शन गन बरामद की गई थी। इसमें रिवॉल्वर के लाइसेंसधारक की शिनाख्त हो गई है, जो जिले का ही रहने वाला है। उससे भी पुलिस पूछताछ करेगी। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि उसके लाइसेंसी असलहा इस कांड मेंं कैसे इस्तेमाल हुए। हालांकि अभी पंप एक्शन गन के लाइसेंस धारक का पता नहीं लग पाया है।

बरामद स्कॉर्पियों के पहले मालिक तक पहुंची पुलिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार हमलावरों से बरामद स्कॉर्पियों गाड़ी साल 2014 में खरीदी गई थी, जिसका पंजीकरण ही नहीं कराया गया। पुलिस इस गाड़ी के पहले मालिक से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गाड़ी के पहले स्वामी ने बताया है कि पैसों के लेनदेन को लेकर उक्त गाड़ी एक व्यक्ति ने अपने पास रख ली थी, जिसे लौटाया नहीं गया।
विज्ञापन



आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वारदात में शामिल रहे एक एक आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। बरामद किए गए लाइसेंसी रिवॉल्वर के लाइसेंस धारक से भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें