फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुलिस अफसरों ने उत्तराखंड बॉर्डर पर लिया व्यवस्थाओं को जायजा

विज्ञापन
नजीबाबाद-मंडावली क्षेत्र में कांवड़ यात्रा से जुड़े मार्ग व व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते एसपी सि
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। सावन कांवड़ यात्रा को लेकर रविवार को एसपी सिटी डॉ. केजी सिंह ने कोटावाली व मोटा महादेव मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ यात्रा में तैनात पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वाह करने के निर्देश दिए। रविवार को एसपी सिटी डॉ. केजी सिंह ने सीओ आकांक्षा गौतम, प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह तथा नांगल थानाध्यक्ष अन्नू कुमारी की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश की सीमा, कोटावाली, मोटा महादेव मंदिर, कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने और कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्ग में विभिन्न स्थानों पर रुककर कांवड़ियों से कुशलक्षेम पूछी और यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें