स्योहारा के गांव राणानांगला में आदित्य के बारे में पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : BIJNOR
राणानांगला में पुलिस का पहरा सख्त
स्योहारा। दो माह बीत जाने के बाद भी कुख्यात आदित्य राणा का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस की कई टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस लगातार आदित्य के गांव राणानांगला में भी नजरें जमाए हुए है। गांव में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
आदित्य राणा की फरारी को दो माह बीत गए हैं, लेकिन अभी तक वह गिरफ्त से दूर है। पुलिस बल ने उसके गांव पहुंच कर परिजनों से पूछताछ की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने पुलिस बल के साथ गांव राणानंगला में पैदल गश्त की और ग्रामीणों से आदित्य के बारे में जानकारी देने की अपील की। 23 अगस्त को थाना शिवालाकलां के एक मुकदमे में बिजनौर कोर्ट में पेशी से लौटते समय शाहजहांपुर स्थित एक खाने के ढाबे से आदित्य राणा पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। आदित्य की कोई भी सूचना देने पर डीजीपी ने ढाई लाख का इनाम घोषित कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि आदित्य राणा के गांव में पुलिस फोर्स 24 घंटे तैनात है। आदित्य राणा की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीम लगी हुई है।