फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थरगढ़ के किले पर पुलिस का रहा पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्थरगढ़ के किले पर पुलिस का पहरा
विज्ञापन

नजीबाबाद। क्षेत्र के एक युवक द्वारा नगर के पत्थरगढ़ किले में योजना के संबंध में सेना की तैयारी में जुटे युवकों की सभा बुलाने को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। आयोजन स्थल पर दिन भर पुलिस तैनात रही। युवकों के न पहुंचने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
अग्निपथ योजना का देश भर में विरोध से प्रशासन अलर्ट है। नगर के जाब्तागंज निवासी सेना की तैयारी में जुटे एक युवक ने अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए संबंधित प्रकरण में वीडियो वायरल किया। वीडियो के माध्यम से युवक ने जिले भर के सेना की तैयारी में जुटे युवकों को पत्थरगढ़ के किले में 18 जून को शाम पहुंचने का आह्वान किया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल नगर से मात्र दो किलोमीटर के फासले पर स्थित पत्थरगढ़ के किले पर तैनात किया गया। एसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने दिनभर किला क्षेत्र की चौकसी की। पुलिस ने संबंधित युवक से संपर्क किया। बताया जाता है कि युवक काफी समय से सेना में भर्ती की तैयारी में जुटा था। उसने बताया कि उसने सामान्य रूप से अग्निपथ योजना के संबंध में सभा बुलाने का वीडियो जारी किया। हालांकि कोई भी युवक नहीं पहुंचने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निपथ योजना वापस लें : रणधावा सिंह
नजीबाबाद। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के राष्ट्रीय सचिव रणधावा सिंह ने अग्निपथ योजना को युवा हित में न होने के संबंध में राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में रणधावा सिंह ने कहा कि चार वर्ष फौज में नौकरी से युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं है। उन्होंने राष्ट्रपति से सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की है।

नजीबाबाद में पत्थरगढ़ के किले पर तैनात पुलिस बल।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें